Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025 – पुरानी से पुरानी जमीन का केवाला ऑनलाइन ऐसे निकाले

Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025 : आज के डिजिटल युग में भूमि संबंधी दस्तावेज़ प्राप्त करना पहले की तुलना में अधिक सरल हो गया है। बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जमीन के सभी दस्तावेजों को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को लगातार बढ़ावा दे रहा है। यदि आपकी जमीन का केवाला खो गया है या पुराना हो चुका है, तो अब आप मात्र एक क्लिक में बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए अपनी जमीन का केवाला PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सभी को “Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025” की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे। साथ ही, आप सभी के जमीन के केवाला प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क एवं पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी भी साझा करेंगे, ताकि आपको सभी जानकारी एक साथ मिल सके। 

Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025 : Overall 

लेख का नाम Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025
लेख का प्रकार सरकारी योजना 
विभाग का नाम Land registration Department Of Bihar 
दस्तावेज जमीन रसिस्टरी कॉपी 
शुल्क रु 600/-
माध्यम ऑनलाइन 

जमीन का केवाला क्या है? : Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025

जमीन का केवाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है जो भूमि की कानूनी स्वामित्व को प्रमाणित करता है। जब किसी जमीन की खरीद-बिक्री होती है, तो सबसे पहले उसे निबंधन कार्यालय में पंजीकृत कराया जाता है। इस प्रक्रिया के उपरांत भूमि स्वामी को रजिस्ट्री की एक प्रति प्रदान की जाती है, जिसे केवाला या “डीड” कहा जाता है। इस दस्तावेज़ की सहायता से जमीन की दाखिल-खारिज, भू-लगान जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए जाते हैं।

बिहार में जमीन का केवाला निकालने की प्रक्रिया : Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025

अब बिहार में जमीन का केवाला ऑनलाइन निकालना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण भरने होंगे। नीचे हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं।

चरण 1: पोर्टल पर पंजीकरण करें

  • सबसे पहले बिहार भूमि जानकारी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो “User SignUp” पर क्लिक कर नया अकाउंट बनाएं।
  • पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद आप सभी को अपना  यूजर आईडी एवं  पासवर्ड प्राप्त होगा।

चरण 2: लॉगिन कर जमीन का केवाला डाउनलोड करें

  • प्राप्त यूजर आईडी एवं  पासवर्ड की माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Documents Search” के विकल्प पर आप सभी क्लिक करें।
  • उसके बाद आप सभी को अपनी-अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी भरनी होगी:
  • रजिस्ट्रेशन ऑफिस
  • प्रॉपर्टी लोकेशन
  • मौजा
  • सर्कल
  • जानकारी दर्ज करने के बाद “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी जमीन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब “Make Payment” विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाइन शुल्क (₹600) का भुगतान करें।
  • भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद “Download Copy” पर क्लिक करें।
  • आपका जमीन का केवाला PDF प्रारूप में डाउनलोड हो जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज : Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025

जमीन का केवाला ऑनलाइन निकालने के लिए निम्नलिखित जानकारी/दस्तावेज की आवश्यकता होती है:

  1. रजिस्ट्री ऑफिस का नाम
  2. जमीन की सटीक जानकारी (मौजा, सर्कल, खाता संख्या, खसरा संख्या)
  3. आवेदनकर्ता का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  4. पंजीकरण का लॉगिन आईडी और पासवर्ड

शुल्क और पात्रता : Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025

  1. शुल्क: जमीन का केवाला डाउनलोड करने के लिए निर्धारित शुल्क ₹600 है।
  2. पात्रता: आवेदनकर्ता बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए।
  3. विशेष सुविधा: यह पोर्टल केवल बिहार राज्य की भूमि के दस्तावेज चेक और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है।

केवाला ऑनलाइन निकालने के फायदे : Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025

  1. समय की बचत: अब किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
  2. घर बैठे सुविधा: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे केवाला डाउनलोड किया जा सकता है।
  3. पुराने दस्तावेज की उपलब्धता: 2005 से लेकर अब तक की सभी जमीन के दस्तावेज इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
  4. सुरक्षित भुगतान प्रक्रिया: भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।

Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025 : Important Link 

Jamin Ka Kewala Sign up // Download 
Join Us WhatsApp || Telegram 
Official Website Click Here 

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Old Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2025” की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई है। अब आप बिना कार्यालय जाए मात्र कुछ मिनटों में अपने जमीन का महत्वपूर्ण दस्तावेज PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा बिहार सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के तहत शुरू की गई है, जो नागरिकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है।

आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें।

FAQ’s: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1: बिहार में जमीन का केवाला ऑनलाइन कैसे निकाले?

उत्तर: इसके लिए bhumijankari.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं, जमीन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें और शुल्क भुगतान के बाद केवाला डाउनलोड करें।

प्रश्न 2: पुरानी जमीन का कागज कैसे प्राप्त करें?

उत्तर: पुरानी जमीन का दस्तावेज भी आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निकाल सकते हैं। वेबसाइट पर लॉगिन करें और आवश्यक विवरण दर्ज कर Documents Search विकल्प पर क्लिक करें।

प्रश्न 3: जमीन का केवाला डाउनलोड करने का शुल्क कितना है?

उत्तर: जमीन का केवाला डाउनलोड करने के लिए ₹600 का शुल्क निर्धारित है।

प्रश्न 4: क्या मैं दादा-परदादा की जमीन का कागज ऑनलाइन निकाल सकता हूं?

उत्तर: हां, यदि जमीन की जानकारी उपलब्ध है तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दादा-परदादा की जमीन का केवाला चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment